FUNDAMENTAL ANALYSIS क्या होता है और इसका उपयोग कैसे करते है


FUNDAMENTAL ANALYSIS क्या होता है और इसका उपयोग कैसे करते है 


ये तो आप सभी जानते ही होंगे की share market मे analysis मुख्य रूप से दो प्रकार से किया जाता है । पहला technical analysis और दूसरा Fundamental analysis । आज हम विस्तार से जनेगे की FUNDAMENTAL ANALYSIS क्या होता है और इसका उपयोग कैसे करते है । 

जब भी कोई निवेशक किसी कंपनी के स्टॉक मे निवेश की सोचता है , तो उसके दिमाग मे सबसे पहला प्रश्न आता है की जिस भी कंपनी मे वो निवेश करना चाहता है उस कॉम्पनी के स्टॉक की असली कीमत (intrinsic value) क्या है, कही वो कंपनी के शेयर को अधिक दाम मे तो नहीं खरीद रहा है आदि । 


Fundamental analysis के द्वारा यह पता लगाया जाता है कि क्या स्टॉक की कीमत उस कंपनी के असली मूल्य से ज्यादा है या कम है।





FUNDAMENTAL ANALYSIS क्या होता है 


Fundamental analysis निवेशकों द्वारा किसी कंपनी के स्टॉक के मूल्य का अनुमान लगाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली एक प्रकार की विधि है जिससे निवेशकों को यह समझने मे मदद मिलती है की कंपनी के स्टॉक का असल मूल्य क्या है । 


FUNDAMENTAL ANALYSIS करना क्यों जरूरी है 


जब भी कोई निवेशक किसी कंपनी के स्टॉक मे निवेश की सोचता है तो उसके लिए Fundamental analysis करना बहुत जरूरी हो जाता है । 

किसी भी कंपनी मे लंबे अवधि के निवेश के लिए  Fundamental analysis कई कारणों से महत्वपूर्ण है । उनमे से कुछ महत्वपूर्ण कारण निम्नलिखित है -


Fundamental analysis का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इससे कंपनी के स्टॉक की असली कीमत का पता लगाने में मदद मिलती है। कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन, भविष्य की कमाई की क्षमता, बाजार का माहौल, और उद्योग की स्थिति को ध्यान में रखकर यह आंकलन किया जाता है।


Fundamental analysis यह बता सकता है कि क्या स्टॉक की कीमत कंपनी के असली मूल्य से ज्यादा है या कम है । अगर स्टॉक की कीमत काम है तो यह आपके लिए अच्छा निवेश हो सकता है।


Fundamental analysis यह फैसला करने में मदद करता है कि क्या कोई कंपनी लंबी अवधि में अच्छा प्रदर्शन कर सकती है या नहीं । 



Fundamental analysis द्वारा कंपनी के वित्तीय सेहत का विश्लेषण करने से यह पता चलता है कि कहीं आप किसी कमज़ोर कंपनी में तो निवेश नहीं कर रहे हैं। इससे जोखिम को कम करने में मदद मिलती है।


कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है की, Fundamental analysis आपको सही समय पर सही निवेश decisions लेने में मदद करता है।



FUNDAMENTAL ANALYSIS का उपयोग कैसे करते है 



Fundamental analysis का उपयोग शेयर बाजार में किसी कंपनी के स्टॉक की असल कीमत या intrisic value पता लगाने के लिए किया जाता है। इसका इस्तेमाल करके निवेशक आसानी से ये अंदाजा लगा सकते हैं कि स्टॉक ओवरवैल्यूड (overvalued) है या अंडरवैल्यूड (undervalued) । लंबे समय के लिए निवेश (investment) करने से पहले fundamental analysis करना काफी महत्वपूर्ण हो जाता है । 


नीचे Fundamental analysis को उपयोग करने के कुछ महत्वपूर्ण तर्कों के बारे मे बताया गया है-


1- कंपनी का बैकग्राउंड (Understanding Company Background)- 


किसी भी कंपनी मे निवेश से पहले हमे उस कंपनी के बैकग्राउंड को अच्छे से समझना बहुत जरूरी है । इसके लिए हमे निम्नलिखित बातों पर ध्यान देने की जरूरी है 

कंपनी किस सेक्टर की है ?

कंपनी कौन कौन से प्रोडक्ट बनती है ? 

कंपनी के सर्विसेज़ क्या क्या है ?

कंपनी का बिजनस मॉडल क्या है ? 

कंपनी का मार्केट मे पज़िशन क्या है ?


Financial Statement का विश्लेषण (Financial Statement Analysis)- 


हमे कंपनी के Financial Statement जैसे कंपनी का बैलेंस शीट (Balance Sheet) , इनकम स्टैट्मेंट  ( Income Statement) का अध्यययन कर सकते है । 

साथ ही हमे कंपनी का रेवेन्यू , कैश फ़्लो , प्रॉफ़िट मार्जिन साथ ही और भी बहुत सारे Financial ratio है जिन्हे हम देख सकते है । 


निष्कर्ष 

शेयर मार्केट विश्लेषण करने के निष्कर्ष में यह कहा जा सकता है कि FUNDAMENTAL ANALYSIS  एक महत्वपूर्ण और उपयोगी गतिविधि है, जिसके माध्यम से हम शेयर का भविष्य मे होने वाले प्रदर्शन का अनुमान लगा सकते है लेकिन इसमें एक गलत  जानकारी के कारण  भारी  नुकसान भी हो सकता  हैं। इसलिए, निवेशकों को FUNDAMENTAL ANALYSIS  के दौरान सावधानी बरतनी चाहिए और निवेश के निर्णय लेने से पहले सभी महत्वपूर्ण पहलुओ पर ध्यान देना चाहिए।




कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.