TECHNICAL ANALYSIS क्या होता है और इसका उपयोग कैसे करते है


TECHNICAL ANALYSIS क्या होता है और इसका उपयोग कैसे करते है 


जब भी हम शेयर मार्केट मे निवेश की सोचते है तो हमारा सबसे पहला काम होता है किसी अच्छी कंपनी को ढूँढना और अच्छी कंपनी को ढूँढने के लिए हमे कंपनी के Fundamental  Analysis और Technical Analysis का सहारा लेना पड़ता है। 

आज हम Technical Analysis के बारे मे विस्तार से जनेगे की TECHNICAL ANALYSIS क्या होता है और इसका उपयोग कैसे करते है। 






TECHNICAL ANALYSIS क्या होता है

तकनीकी विश्लेषण एक ऐसी विधि है जिसके द्वारा हम चार्ट पर पिछले डेटा को देखकर यह अनुमान लगाते हैं कि भविष्य में किसी शेयर की कीमत बढ़ेगी या घटेगी। 

शेयर बाज़ार में स्टॉक चार्ट पढ़ने की प्रक्रिया को तकनीकी विश्लेषण कहा जाता है।

दूसरे शब्दों में कहा जाए तो , तकनीकी विश्लेषण किसी भी स्टॉक के प्राइस का  इतिहास या पिछले प्राइस के  डेटा पर आधारित डेटा होता है, जो हमे यह बताता है की  किसी स्टॉक को कब खरीदना  या उसे कब  बेचना है। यह जानने के लिए आप स्टॉक चार्ट पर बनने वाले पैटर्न का उपयोग कर सकते हैं।

तकनीकी विश्लेषण का उपयोग करके आप यह भी पता कर सकते है की किसी भी शेयर मे किस लेवल पर entry लेनी चाहिए और किस लेवल पर exit लेना चाहिए। 


Technical Analysis का उपयोग क्या है 

तकनीकी संकेतक किसी स्टॉक या सुरक्षा के ऐतिहासिक मूल्य और वॉल्यूम डेटा पर आधारित गणितीय गणना हैं। इन संकेतकों का उपयोग व्यापारियों और विश्लेषकों द्वारा बाजार के रुझान, गति, अस्थिरता और संभावित मूल्य उलटफेर के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए किया जाता है। 

तकनीकी संकेतक मौजूदा बाज़ार क्षमता दर्शाते हैं। इससे बाजार की दिशा का पता चलता है. अगर ऐसी संभावना है कि आज बाजार में गिरावट आएगी, तो तकनीकी संकेतकों में इसके संकेत पहले से ही उपलब्ध हैं।

इसके अलावा Technical Analysis से हमे किसी भी कंपनी के शेयर की प्राइस overvalued है या undervalued है का पता चलता है। 

Overvalued : मार्केट over value का मतलब है मार्केट आपने चरम सीमा पर है, जहा से एक करेक्शन कि जरूरत है। मतलब मार्केट थोड़ा नीचे आना है।

Under value : मार्केट अंदर वैल्यू के मतलब है मार्केट बहुत नीचे है , जहा से एक खरीदारी आना चाहिए। अंदर वैल्यू मार्केट में ही लोग स्टॉक को buy करके बहुत अच्छा रिटर्न बना पाते है।

Technical analysis का उपयोग कैसे करें

1. Chart analysis Technical analysis मे आपका सबसे पहला काम होता है Chart Analysis करना। 

Chart analysis में आप विभिन्न प्रकार के चार्ट का उपयोग करके शेयर बाजार की गतिशीलता का विश्लेषण कर सकते हैं। आप अपनी सुविधा अनुसार  लाइन चार्ट, कैंडलस्टिक चार्ट, बार चार्ट,आदि का उपयोग कर सकते है।  


2. Technical Indicators :  आप अपनी सुविधा अनुसार जो भी chart चुनेंगे उसमे आपको Technical Indicators का उपयोग करना पड़ता  है, जो बाजार की गतिशीलता को मापते हैं  जैसे कि सिक्का मूल्य (RSI), स्टोकास्टिक, बोलिंजर बैंड्स,
मजबूती इंडेक्स (Strength Index) आदि।

3. Market Trend : चार्ट के माध्यम से आप बाजार की मुख्य दिशा या ट्रेंड को पहचान सकते है , यह आपको बाजार की मुख्य दिशा को समझने मे मदद कर सकता है, जिससे आपको बेहतर निवेश के निर्णय लेने मे मदद मिल सकती है । 

4. Support and  Resistance : बाजार मे Support और Resistance स्तरों की पहचान करना भी महत्वपूर्ण होता है । 

सीधे शब्दों मे कहा जाएं तो आपको किसी भी शेयर मे किस मूल्य स्तर पर ज्यादा समर्थन  मिल रहा
है और किस मूल्य  स्तर पर शेयर मे प्रतिरोध का सामान्य करना पड़ सकता है ।  

इन स्तरों का पता लगाना बाजार के विभिन्न स्तरों पर आपको अपनी निवेश योजना को समीक्षित कर
में मदद कर सकता है।

5. Financial News :  तकनीकी विश्लेषण के अलावा, वित्तीय समाचार का भी महत्व होता है विशेषकर बड़ी खबरों और घटनाओं का अनुसरण करेंक्योंकि यह बाजार की गतिशीलता पर भी प्रभाव डाल सकता है।

 तकनीकी विश्लेषण का उपयोग करकेआप बाजार में आगे की गतिशीलता को समझने में मदद कर सकते हैं और इससे आपके निवेश निर्णयों को सुधार सकते हैं।


तकनीकी विश्लेषण के लाभ


अगर आप ट्रेडिंग करते है खासतौर पर जब आप इंटरदे ट्रेडिंग करते है तो आपके लिए technical Analysis  के बहुत से लाभ है जो निम्नलिखित है -

1- तकनीकी विश्लेषण में अधिकांश समय नहीं लगता है कि आपको किसी स्टॉक के भाव के बारे में बहुत कम समय में पता चल जाता है।
2-  technical analysis का उपयोग intraday मे ज्यादा किया जाता है  
3-  Technical Analysis का उपयोग करके हम आसानी से ये पता कर सकते है की कोई स्टॉक भविष्य मे कितना अच्छा प्रदर्शन कर सकता है । 
4- technical analysis की मदद से हम आसानी से Stoploss  Point का पता लगा सकते है इसके अलावा कब बाजार में प्रवेश करना है और कब पोजिशन कट करके बाजार से बाहर निकलना है इसका भी पता हम आसानी से लगा सकते है   ये सब अनुमान भी पहले से ही लगा लिया जाता है।
5 –  Technical Analysis एक बहुत ही आसान प्रक्रिया है जिसे हर कोई बड़ी ही आसानी से समझ सकता है इसके लिए गणित या किसी अन्य विषय विशेष की विशेषज्ञता का होना जरूरी नही होता है।

वैसे तो Technical Analysis ट्रेडरों या निवेशकों के लिए काफी लाभप्रद है परन्तु यहाँ यह ध्यान रखना भी अति आवश्यक है कि इस विश्लेषण से केवल अनुमान ही लगता है । 



 













कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.